यूपी के लखनऊ में 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने बुलाई संगठन की अहम बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी, कोऑर्डिनेटर और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए हैं। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो रही है।
चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती पांचवीं बार सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ लगातार संगठनात्मक बैठकों पर जोर दे रही हैं। इसके साथ ही 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में बड़े कार्यक्रम के आयोजन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। इस कार्यक्रम के जरिए बसपा अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में है।
पिछले कुछ वर्षों में पार्टी का राजनीतिक आधार कमजोर हुआ है और फिलहाल लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद में बसपा का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
WKT: राघवेंद्र पांडेय