राज्य

यूपी के लखनऊ में 29 दुकानों की जांच में 24 को सुधार नोटिस दिए गए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के लखनऊ में 29 दुकानों की जांच में 24 को सुधार नोटिस दिए गए

वीओ - दीपावली पर घरों में घुलने वाला मिठाइयों का स्वाद कहीं आपकी सेहत के लिए खतरनाक न बन जाए... इसे लेकर यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में है... ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत जांच तेज है...

वीओ – यूपी के अलग-अलग शहरों में दुकानों और फैक्ट्रियों से पनीर, खोये, छेने, पेड़े और मिठाईयों के नूमने लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं... हापुड़ में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी और जांच के दौरान बेहद गंदे हालात में छेना की मिठाई और गुलाब जामुन बनाए जाने की बात सामने आई... अम्बेडकरनगर में मिठाई से भरी एक वैन जब्त की गई...

जिसमें डिब्बों में रखी मिठाई पर फफूँद लगी मिली... रायबरेली में मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन हुआ... जहां मिलावटी और खराब मिठाइयों को नष्ट कराया गया... अमरोहा के गजरौला इलाके में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो पनीर फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर पनीर को नष्ट कराया...

आइए अब जानते हैं ताबडतोड़ छापेमारी के साथ प्रशासन ने कहां-कहां क्या एक्शन लिया...

ग्राफिक्स इन – 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी! - हेडर

  • संतकबीरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया
  • धनघटा की बालाजी ट्रेडर्स में दूषित और जरूरी जानकारी के बिना रखी करीब 40 किलो रेडीमेड मिठाई नष्ट कराई गई
  • अलग-अलग दुकानों से पनीर, छेने की मिठाई, पेड़ा और खोया के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए
  • हापुड़ में फूड सेफ्टी विभाग ने पिलखुवा देहात स्थित तिरुपति बंगाली स्वीट्स पर छापा मारा
  • विभाग ने करीब 97,000 कीमत की 650 किलो मिठाई मौके पर नष्ट कर दी और दुकान का संचालन बंद करा दिया
  • हापुड़ में NH-9 पर चोटीवाला ढाबे के पास वाहन से 600 किलोग्राम पनीर बरामद
  • रायबरेली में नरेश स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में जांच के दौरान बेसन, पान मिठाई और कराची हलवा के सैंपल लिए गए
  • 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत लखनऊ, वाराणसी और आगरा में 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया
  • लखनऊ में 29 दुकानों की जांच में 24 को सुधार नोटिस दिए गए
  • (जबकि) ज्यादा गंदगी, जाले और कर्मचारियों की अस्वच्छता मिलने पर 'राजस्थान वाला मिठाई' का कारोबार बंद करा दिया गया
  • गंभीर अनियमितताओं के चलते वाराणसी व आगरा के 4 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए

ग्राफिक्स आउट -

वीओ – छापेमारी के दौरान लिए गए नमूने फिलहाल जांच के लिए भेज दिए गए हैं... जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई बड़े प्रतिष्ठानों पर ताले लग सकते हैं... खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद और पंजीकृत दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें... सात ही ज्यादा चमकीले रंग वाली मिठाइयों और संदिग्ध मावे से परहेज करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।