यूपी के लखनऊ में जनता उन्नति पार्टी ने बीजेपी को दिया समर्थन, 2027 विधानसभा चुनाव में BJP के साथ मिलकर करेगी काम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी को एक और राजनीतिक दल का समर्थन मिला है। रविवार को प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में जनता उन्नति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के समक्ष बिना शर्त बीजेपी को समर्थन देने की घोषणा की।
इस मौके पर पंकज चौधरी ने अनिल चौहान और उनकी पूरी टीम का बीजेपी परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीबों और वंचितों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास हो रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और विकास का बेहतर माहौल बना है।
इसी से प्रभावित होकर जनता उन्नति पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का समर्थन करने का निर्णय लिया है। पंकज चौधरी ने कहा कि सभी मिलकर काम करेंगे और 2027 में 2017 से बड़ी जीत हासिल करने के संकल्प को पूरा करेंगे। वहीं, बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने भी जनता उन्नति पार्टी के फैसले का स्वागत किया।
अनिल चौहान ने बीजेपी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी कदम से कदम मिलाकर बीजेपी के साथ काम करेगी और उसकी जीत में सहभागी बनेगी।
बाइट - पंकज चौधरी – प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री
बाइट - धर्मपाल सिंह – अध्यक्ष, बीजेपी ज्वाइनिंग कमेटी
बाइट - अनिल चौहान – राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनता उन्नति पार्टी