यूपी के लखनऊ में पंकज चौधरी का सपा पर हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘राधे-राधे’ कहने पर सपा को परेशानी क्यों होती है? सनातन धर्म को मानने वालों के लिए यह हमारी आस्था और संस्कृति का हिस्सा है।
फैजुल्लागंज में आयोजित मतदाता जोड़ो अभियान के दौरान पंकज चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची में हर पात्र व्यक्ति का नाम शामिल होना जरूरी है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने में मदद करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। इस दौरान नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 भरा जा सकता है। भाजपा ने 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय विशेष अभियान भी शुरू किया है।
पंकज चौधरी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।