राज्य

यूपीः लखनऊ में साधना श्रृंखला 2026 की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः लखनऊ में साधना श्रृंखला 2026 की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला शुरू

क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से साधना श्रृंखला 2026 की तीसरी क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला शुक्रवार को लखनऊ में शुरू हुई। दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। मिशन कर्मयोगी के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों (जीटीआई) में संस्थागत सुधारों को बढ़ावा देना और उन्हें आधुनिक, दक्षता-आधारित संस्थानों के रूप में विकसित करना है।

कार्यशाला में उत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों—बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—तथा चार केंद्रशासित प्रदेशों—चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख—के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इसमें प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमताओं का आकलन कर सिविल सेवा प्रशिक्षण में सुधार के लिए व्यावहारिक और समयबद्ध रोडमैप तैयार किया जाएगा।

वन टू वन--

एस. राधा चौहान, चेयरपर्सन, सीबीसी

जगदीप गुप्ता, सचिव, सीबीसी

दुर्गा शर्मा, संवाददाता

बाइट- अलका मित्तल, मेंबर, एडमिन, सीबीसी

डॉ. रूकैया, एडमिन एसोसिएट प्रोफेसर, जम्मू-कश्मीर

रेहाना बतूल, जम्मू कश्मीर

TOP लखनऊ में साधना श्रृंखला 2026 की तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला शुरू

सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में सुधार और दक्षता बढ़ाने पर जोर

SLUG लखनऊ में साधना श्रृंखला 2026 की तीसरी क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला शुरू

सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

क्षमता निर्माण आयोग और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हो रहा आयोजन

दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मिशन कर्मयोगी के तहत किया गया

सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक और दक्षता आधारित संस्थान बनाने का लक्ष्य

उत्तर भारत के आठ राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों के अधिकारी ले रहे हिस्सा

प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमताओं का आकलन कर तैयार होगा सुधार का रोडमैप

सिविल सेवा प्रशिक्षण में सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने पर जोर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।