राज्य

यूपी के लखनऊ में सीएम योगी ने कहा 2017 से पहले भर्ती में सिफारिश और लेन-देन का बोलबाला था

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  लखनऊ में सीएम योगी ने   कहा 2017 से पहले भर्ती में सिफारिश और लेन-देन का बोलबाला था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बिना सिफारिश और लेन-देन के नियुक्तियां नहीं होती थीं। नियुक्ति आयोगों पर सिंडीकेट का कब्जा था और परीक्षा कोई देता था, जबकि नौकरी किसी और को मिलती थी। प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर नहीं मिलने से उन्हें दूसरे प्रदेशों और देशों की ओर पलायन करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदली है। अब उत्तर प्रदेश में 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा' का माहौल है। उन्होंने दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर उठे प्रदूषण के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि त्योहारों पर लोगों को खुशी मनाने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए।

उन्होंने अयोध्या में दीपावली के दौरान खुद आतिशबाजी में शामिल होने का भी जिक्र किया। “बिना सिफारिश, बिना लेन-देन कोई नियुक्ति नहीं होती थी। नियुक्ति आयोग बंधक बने हुए थे। एक सिंडीकेट काम करता था, जो सैफई सिंडीकेट था। परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति कोई और ले जाता था।” मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपने देखा होगा, यूपी में पिछले साढ़े नौ वर्ष में नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि “अरे, प्रदूषण हो गया तो समाप्त भी हो जाएगा, काहे चिंता कर रहे हो।

अच्छा किया लोगों ने, बहुत धूमधाम और धड़ाके के साथ दीपावली मनाई, खूब आतिशबाजी की। मैं भी अयोध्या में आतिशबाजी में था। मैंने कोई बंदिश नहीं लगाई थी, खूब खुलकर मनाओ त्योहार।”

बाइट – योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं पर चर्चा एक संवेदनशील विषय है, जहाँ 2017 से पहले सिफारिश और लेन-देन के चलते नियुक्तियाँ अक्सर अनुचित रूप से होती थीं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी ने खुलकर बताया कि कैसे नियुक्ति आयोगों पर सिंडीकेट का नियंत्रण था, जिससे योग्य उम्मीदवारों को मौके नहीं मिलते थे और उन्हें अन्य राज्यों या विदेशों में बेहतर अवसर ढूँढ़ने पड़े। इससे आम जनता पर गहरा असर पड़ेगा, क्योंकि पारदर्शी भर्ती से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य में ही रहने के

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।