अपराध

यूपी के लखनऊ में सीएम योगी ने 4543 नवनियुक्त दरोगाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के   लखनऊ में  सीएम योगी ने 4543 नवनियुक्त दरोगाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पुलिस उप निरीक्षक और समकक्ष पदों पर चयनित 4543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आने वाले दिनों में विभिन्न विभागों में हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी की है और नवनियुक्त अभ्यर्थियों से भी इसी पारदर्शिता, नैतिकता और निष्ठा के साथ निडर होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवाओं को समय-समय पर रोजगार के अवसर मिलें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों के साथ सेल्फी भी ली और उनसे बातचीत कर उनके अनुभव जाने।

राघवेंद्र पाण्डेय, संवाददाता बाइट---नवनियुक्त अभ्यार्थी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।