राजनीति

यूपीः लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हो रही है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह कर रहे हैं। बैठक में जिला पदाधिकारियों को बताया जाएगा कि चुनाव के दौरान किस तरह जनता से संपर्क करना है और किस प्रकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना है।

चुनाव तक लगातार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की एक लंबी सूची तैयार की गई है, जिसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इसके तहत बड़े नेताओं की पदयात्राएं, छोटी-छोटी जनसभाएं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट सकें।

संगठन ने इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसकी विस्तृत जानकारी जिला पदाधिकारियों को दी जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।