राजनीति

यूपीः मथुरा में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, डीएम ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, डीएम ने ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया उद्घाटन

मथुरा में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए ईवीएम प्रदर्शन केंद्र शुरू किए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में फीता काटकर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने खुद ईवीएम से मॉक पोल कर मतदान प्रक्रिया का डेमो लिया। अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों ने भी मॉक पोल में हिस्सा लिया। केंद्र पर नागरिक ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझने के साथ मतदान का अभ्यास कर सकेंगे। जनपद की पांच विधानसभा सीटों छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बल्देव के तहसील मुख्यालयों पर भी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाए गए हैं।

यहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मास्टर ट्रेनर लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देंगे। संत कार्ष्णि नागेंद्र जी महाराज ने आमजन से केंद्रों पर पहुंचकर जागरूकता बढ़ाने की अपील की। वृंदावन में संत समाज के लिए विशेष जागरूकता कैंप भी लगाया जाएगा।

बाइट – चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मथुरा

बाइट – संत कार्ष्णि नागेन्द्र जी महाराज

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मथुरा में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है, जिसके तहत निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए ईवीएम प्रदर्शन केंद्र खोले हैं। यह कदम चुनावी पारदर्शिता और मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह मतदाताओं को वास्तविक मतदान अनुभव देकर चुनावी प्रक्रिया में विश्वास जगाता है, जिससे चुनावी धोखाधड़ी और गलतफहमी कम हो सकती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा, क्योंकि नागरिकों को ईवीएम के कामकाज का प्रत्यक्ष अनुभव मि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।