यूपीः मथुरा में बरसाना में सीएम योगी ने 12 यूनिट वाले मुफ्त डायलिसिस सेंटर का किया उद्घाटन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धर्मनगरी बरसाना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 यूनिट वाले निःशुल्क डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मलीन संत पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रमेश बाबा का पूरा जीवन लोककल्याण, गोसेवा, गोरक्षा और गोसंरक्षण के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने अपने जीवन में अभावों के बावजूद हमेशा समाज के कल्याण के लिए कार्य किया और समाज को समृद्ध विरासत सौंपी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत रमेश बाबा के संकल्पों को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार भी इस कार्य में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ऋषि और कृषि प्रधान है और गोमाता इन दोनों परंपराओं के बीच सेतु का काम करती हैं।
मुख्यमंत्री ने बरसाना स्थित गोशाला क्षेत्र की हरियाली और आध्यात्मिक वातावरण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि करीब 10 साल पहले यहां सूखी पहाड़ी दिखाई देती थी, लेकिन आज पूरा क्षेत्र हरा-भरा नजर आता है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और विधायक बालक नाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाइट- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उ.प्र.
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में मथुरा के धर्मनगरी बरसाना में मुख्यमंत्री योगी ने 12 यूनिट वाले निःशुल्क डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया। यह पहल किडनी रोग से पीड़ित लोगों के लिए इलाज सुलभ बनाती है। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी सहायता को दर्शाता है और ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का संकेत देता है। जनता के लिए इसका असर यह है कि किडनी रोगियों को अब महँगे इलाज के बोझ से मुक्ति मिलेगी, जिससे आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों ही स्तर पर राहत मिलेगी। इस तरह के केंद्रों से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वा