राजनीति

यूपीः मथुरा में BJP का दो दिवसीय चिंतन शिविर आज से, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में BJP का दो दिवसीय चिंतन शिविर आज से, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

मथुरा में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक 16 और 17 नवंबर को आयोजित होने जा रही है। बैठक परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ अनुसंधान केंद्र में होगी। इसमें चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और सरकार-संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर चर्चा होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के करीब 35 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं, 17 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के भी पहुंचने का कार्यक्रम है।

चिंतन बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मंथन होगा। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श की संभावना है।

वहीं, वरिष्ठ नेताओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बैठक स्थल पर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

बाइट- चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी मथुरा

बाइट- पूरन प्रकाश, विधायक भाजपा मथुरा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर मथुरा में BJP के दो दिवसीय चिंतन शिविर के बारे में है, जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आगामी चुनाव में पार्टी की चुनावी दिशा और संगठनात्मक ताकत को दर्शाता है, जिससे चुनावी परिदृश्य पर प्रभाव पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की नीतियाँ और चुनावी कार्यक्रम स्पष्ट होंगे, जिससे मतदाता सूचित निर्णय ले सकेंगे और चुनावी माहौल में पारदर्शिता बढ़ेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।