राज्य

यूपीः मथुरा में ब्रजरज उत्सव-2026 का 23 अक्टूबर से होगा आगाज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में ब्रजरज उत्सव-2026 का 23 अक्टूबर से होगा आगाज

मथुरा में ब्रजरज उत्सव-2026 के तहत 23 अक्टूबर को सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी मां गंगा की भूमिका में विशेष नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करेंगी। वृंदावन के स्वामी हरिदास जी प्रेक्षागृह में होने वाली इस प्रस्तुति में शास्त्रीय नृत्य, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का संगम देखने को मिलेगा।

ब्रजरज उत्सव 23 अक्टूबर से 2 नवंबर तक धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित होगा। उत्सव में भजन, सूफी गायन, लोककलाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिल्प मेला, फूड कोर्ट और झूलों का भी आकर्षण रहेगा। स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में 25 अक्टूबर को अभिनेता सौरभ राज जैन का नाटक ‘मेरे कृष्ण’ और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

प्रशासन ने आयोजन के लिए सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

बाइट- हेमा मालिनी, सांसद, मथुरा बाइट- लक्ष्मी सिंह, उपाध्यक्ष, यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा

बाइट- अनूप शर्मा, ब्रजरज उत्सव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।