यूपी के मथुरा में फर्जी ED अफसर गिरफ्तार, दो साल से अधिकारी बनकर जमा रहा था रौब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मथुरा में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर रौब जमाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी निजी कार पर नीली बत्ती लगाकर घूमता था और अधिकारियों पर भी धौंस जमाता था। एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के निर्देशन में सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
सीओ ने जब उससे ED अधिकारी होने का प्रमाण मांगा तो उसकी हेकड़ी निकल गई और वह गिड़गिड़ाने लगा।आरोपी की पहचान फरह थाना क्षेत्र के दीनदयाल धाम स्थित नगला बर निवासी सचिन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह पिछले करीब दो साल से खुद को ED अधिकारी बताकर लोगों और अधिकारियों पर रौब जमा रहा था।
उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली थीं, जिनकी जांच एसएसपी स्तर से की जा रही थी। बताया जा रहा है कि सचिन शर्मा अपनी निजी कार पर नीली बत्ती लगाकर किसी काम से सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी के कार्यालय पहुंचा था। पूछताछ के दौरान जब सीओ ने उससे ED अधिकारी होने का साक्ष्य मांगा तो वह घबरा गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने ED में नौकरी पाने के लिए कोचिंग की थी, लेकिन उसका चयन नहीं हो सका। इसके बाद वह खुद को ED अधिकारी बताकर रौब जमाने लगा। आरोपी के चाचा मुकेश शर्मा के खिलाफ भी शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला अदालत में विचाराधीन है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ED अधिकारी का फर्जी पहचान पत्र, एक फॉक्स गाड़ी, दो आधार कार्ड और कई एटीएम व क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं।
आरोपी के खिलाफ रिफाइनरी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने ED अधिकारी बनकर कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बाइट – राजीव कुमार सिंह, एसपी सिटी, मथुरा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर मथुरा में एक युवक के फर्जी ED (Enforcement Directorate) अधिकारी होने का दावा करके रौब जमाने के मामले पर है। पुलिस ने उसकी पहचान जाँचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि किस प्रकार पहचान के दस्तावेज़ों और पदों का दुरुपयोग कर अपराधी समाज में घुल-मिल सकते हैं। ऐसे मामलों से सार्वजनिक विश्वास पर असर पड़ता है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी मिलती है। जनता को यह सीख मिलती है कि किसी भी अधिकारी के दावे को सत्यापित करना आवश्यक है, ताकि धोखाधड़ी और रौब से बचा जा