अपराध

यूपीः मथुरा में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, तैयार गद्दे और बाइक जलकर राख

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, तैयार गद्दे और बाइक जलकर राख

मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में मंगलवार रात राया रोड स्थित गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, आग रात करीब 11 बजे लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद मांट से एक और भूतेश्वर कंट्रोल रूम से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग में फैक्ट्री में रखे तैयार और अधबने गद्दे, अन्य सामान और एक बाइक जलकर राख हो गई।

घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद फैक्ट्री मालिक और उनके परिवार के लोग सदमे में आ गए। इस दौरान फैक्ट्री मालिक के बेहोश होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग के एसआई किशनलाल ने बताया कि सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।

आग काफी भीषण थी, जिस पर करीब एक घंटे में काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बाइट - किशन लाल, एसआई दमकल विभाग मथुरा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।