विदेश

यूपी के मथुरा में गोवर्धन पूजा की धूम, गिरिराज तलहटी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  मथुरा में गोवर्धन पूजा की धूम, गिरिराज तलहटी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मथुरा समेत समूचे ब्रजमंडल में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। गोवर्धन में अन्नकूट महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से हजारों की संख्या में कृष्ण भक्त भगवान गिरिराज के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। राधे-कृष्ण के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा गोवर्धन भक्तिमय हो उठा है।

वीओ: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण किया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। पर्व के अवसर पर गोवर्धन स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना की गई और भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया।

वहीं, वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज की प्रतिकृति तैयार कर उसे फूलों से सजाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया। वृंदावन के प्राचीन राधा दामोदर मंदिर में भी ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग के साथ अन्नकूट अर्पित किया गया। पर्व को देखते हुए प्रमुख मंदिरों और श्रद्धालुओं की भीड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गोवर्धन पूजा, भारत के प्रमुख धार्मिक पर्वों में से एक, मथुरा और समूचे ब्रजमंडल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान कृष्ण के भक्ति भाव को दर्शाता है, जहाँ अन्नकूट महोत्सव के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धार्मिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करती है, साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती है। आम जनता के लिए यह प्रेरणा का स्रोत है, जिससे आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।