देश

यूपीः मथुरा को मिलेगा जैविक गैस संयंत्रों का लाभ, मंत्री जयंत चौधरी ने किसानों के लिए की घोषणा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा को मिलेगा जैविक गैस संयंत्रों का लाभ, मंत्री जयंत चौधरी ने किसानों के लिए की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इस मौके पर मथुरा के फरह स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री जयंत चौधरी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को सीधे आर्थिक सहायता देना सामाजिक न्याय की दिशा में अहम कदम है।

जयंत चौधरी ने बताया कि भारत और जापान के सहयोग से देश में एक हजार जैविक गैस संयंत्र लगाए जा रहे हैं। मथुरा को भी इसका लाभ मिलेगा। खासकर आलू और धान किसानों को इससे फायदा होगा। उन्होंने युवाओं से ईंट-भट्ठों के बजाय शीतगृह और जैविक गैस संयंत्रों में निवेश करने की अपील की। कार्यक्रम में करीब दो हजार किसान मौजूद रहे।

इस दौरान मंत्री ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

बाइट - जयंत चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।