यूपी के मथुरा के परखम गौ-ग्राम में गौ-संरक्षण और प्राकृतिक खेती पर मंथन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मथुरा के फरह स्थित परखम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को गौ-संरक्षण और प्राकृतिक खेती को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने देसी गाय को स्वस्थ समाज और समृद्ध कृषि का आधार बताया।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण की गौ-सेवा का स्मरण करते हुए किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल छोड़कर गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देसी गायों का संरक्षण और संवर्धन मिट्टी की उर्वरता और खेती को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परखम केंद्र में पशुओं के आयुर्वेदिक उपचार और प्राकृतिक आहार की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि गाय बचेगी तो समाज बचेगा।
यह केंद्र अपने शोध और नवाचार से भविष्य में पूरी दुनिया को नई दिशा दे सकता है। इस दौरान सीएम धामी ने लोगों को यमुनोत्री सहित उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का निमंत्रण भी दिया।
बाइट-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंडबाइट-शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्रीबाइट-डॉ. एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्रीबाइट-योगेंद्र उपाध्याय, मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकारबाइट-कीर्ति पी. कुमार, मीडिया प्रभारी