राजनीति

यूपीः मथुरा में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 17,363 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मथुरा में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 17,363 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

मथुरा में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में दोनों सीटों के लिए 15-15 मतदान केंद्र और 19-19 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 17 हजार 363 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक सीट के 10 हजार 669 और शिक्षक सीट के 6 हजार 694 मतदाता शामिल हैं।

चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी समेत अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी ने स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. किशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, सपा से डॉ. शशांक यादव और आकाश अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट, रिजर्व सहित 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने मतदान व्यवस्था की निगरानी के निर्देश दिए हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। प्रशासन ने मतदाताओं से पहचान पत्र साथ लाने और मतदान में भाग लेने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।