यूपी के मेरठ- मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेरठ की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में नवीन पेराई सत्र 2026-27 का विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किसानों के साथ डोंगा चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है।
किसानों को समय पर गन्ना आपूर्ति की सुविधा और उनके गन्ने का भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मिल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार स्वच्छ और ताजे गन्ने की खरीद की जाए और तौल व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए।
साथ ही किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किसानों को नए पेराई सत्र की शुभकामनाएं भी दीं।
बाइट---डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मेरठ की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में 2026‑27 का नया पेराई सत्र विधि‑विधान और पूजा‑अर्चना के साथ शुरू हुआ। यह विषय गन्ने की कटाई और पेराई की प्रक्रिया पर आधारित है, जो किसानों के लिए मुख्य आय स्रोत है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किसानों के साथ मिलकर गन्ना डालकर सत्र की शुरुआत की, जिससे सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। इससे आम जनता पर असर पड़ेगा क्योंकि समय पर गन्ना आपूर्ति और उचित भुगतान से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, जिससे ग्रा