यूपी के मेरठ से मुरादाबाद तक बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - धनतेरस का त्योहार... बाजारों में रौनक... दुकानों पर खरीदारों की भीड़... और हर तरफ उत्साह का माहौल... कुछ ऐसा ही नजारा आज धनतेरस के मौके पर यूपी के अलग-अलग शहरों में देखने को मिल रहा है... तस्वीरें लखनऊ, मेरठ से लेकर रायबरेली, मुरादाबाद और गोरखपुर से हैं, जहां बाजार गुलजार हैं...
लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं... कहीं सोने-चांदी के आभूषणों की चमक है... तो कहीं पीतल के पारंपरिक उत्पादों की धूम... वहीं बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक अपने बजट को ध्यान में रखते हुए खरीदारी कर रहे हैं...यूपी के मेरठ के ज्वेलरी शॉप्स में धनतेरस पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है...
लोग सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं... इस बार सबसे ज्यादा मांग सोने की डिजाइनर ज्वेलरी की है... जिसमें राधा-कृष्ण और प्रभु श्रीराम की आकृति वाले आभूषण ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं...
बाइट - कुमार सुयश, ज्वेलरी डिज़ाइनर, मेरठ
वीओ - वहीं गोरखपुर के ज्वेलरी बाजार में लोग भारी और महंगी ज्वेलरी के बजाय हल्के वजन के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं... बजट को ध्यान में रखते हुए ग्राहक हल्की सोने-चांदी की ज्वेलरी और आकर्षक डिजाइन वाले गहने पसंद कर रहे हैं... कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के साथ दीपावली तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा...
उधर मुरादाबाद का ऐतिहासिक पीतल बाजार भी धनतेरस पर खरीदारों से गुलजार है... यहां पीतल के बर्तनों, पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की खूब मांग है... खास तौर पर पीतल से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं... कारोबारियों के मुताबिक वोकल फॉर लोकल का असर भी बाजार में साफ दिख रहा है...
2 विन बाइट - अमित रस्तोगी, कारोबारी, मुरादबाद
दीप चंद, ग्राहक, मुरादबाद
वीओ - वहीं सर्राफा बाजार में इस बार चांदी से बनी धार्मिक और वास्तु से जुड़ी वस्तुओं की मांग बढ़ी है... लक्ष्मी-गणेश, मछली, कछुआ जैसी चांदी की वस्तुएं खूब पसंद की जा रही हैं... कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक अब सोने के साथ-साथ चांदी की खरीदारी में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं... ऐसे में धनतेरस की रौनक ने बाजारों में कारोबारियों के चेहरे भी खिला दिए हैं... और उम्मीद है कि दीपावली तक खरीदारी का ये सिलसिला यूं ही जारी रहेगा...
💡 पृष्ठभूमि (Background)
धनतेरस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मेरठ से लेकर मुरादाबाद तक के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। यह त्योहार धान की फसल के लिए आभार व्यक्त करने और समृद्धि की कामना करने के लिए मनाया जाता है, जिससे बाजारों में रौनक और उत्साह बढ़ता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को दर्शाती है और दर्शाती है कि त्योहारों का व्यापार पर कितना गहरा असर होता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि व्यापारियों की आय बढ़ेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था में ह