राज्य

यूपीः मेरठ के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मेरठ के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले का शुभारंभ

मेरठ के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले का शुभारंभ हुआ। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चाक चलाकर मिट्टी के दीपक बनाए और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में मेरठ समेत छह जिलों के कुम्हारों ने 30 स्टॉल लगाए हैं।

यहां मिट्टी के दीये, सजावटी दीपक, कुल्हड़, सुराही, बर्तन, गुल्लक और हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएं आकर्षण का केंद्र हैं। जनप्रतिनिधियों ने कारीगरों के उत्पादों की सराहना की। कारीगरों को टी-शर्ट और कैप भी वितरित किए गए। सोमेंद्र तोमर ने स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। वहीं, सांसद ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

बाइट---- डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

बाइट---- डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, राज्य सभा सांसद

बाइट---- मान्या चतुर्वेदी, ग्रामोद्योग, अधिकारी, मेरठ मण्डल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।