राजनीति

यूपी के मेरठ में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मेरठ में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों की समीक्षा

मेरठ के साकेत स्थित ऊर्जा भवन में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा समेत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।समीक्षा बैठक में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडलों के अंतर्गत आने वाले 18 जनपदों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इसमें संबंधित मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।इस दौरान संबंधित जिलों के अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, निर्वाचन प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी प्रगति का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया।

बैठक में निर्वाचन तैयारियों के विभिन्न पहलुओं और अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी भी दी गई।बैठक में मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज के अधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत प्रदेश में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर सकें।

बाइट – मनीष गर्ग, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।