राजनीति

यूपी के मिर्जापुर से सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के मिर्जापुर से सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला

वीओ - मां विंध्यवासिनी की धरती मिर्जापुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला... शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के भविष्य का मुद्दा उठाते हुए सीएम योगी ने पिछली सरकारों के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए... सीएम योगी मिर्जापुर में वाराणसी खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे... इस दौरान उन्होंने शिक्षक सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा और स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की... साथ ही पिछली सरकारों को निशाने पर लिया...

2 विन -

बाइट - योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

वीओ - सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस की राजनीति परिवार तक सिमटकर रह गई, जबकि बीजेपी सरकार शिक्षकों को उनका हक दिलाने पर काम कर रही है... उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो रहा है... युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, शिक्षकों को सम्मान और सुरक्षा मिल रही है और शिक्षण संस्थानों का कायाकल्प किया जा रहा है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री योगी ने मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर सवाल उठाते हुए। यह विषय राजनीतिक विरोध और शिक्षा नीति से जुड़ा है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वर्तमान सरकार की आलोचना और आगामी चुनावों के दौरान विपक्ष की स्थिति को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर शिक्षा नीतियों पर चर्चा बढ़ाने, चुनावी ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने और राजनीतिक माहौल में बदलाव की संभावना पर हो सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।