राजनीति

यूपीः मुरादाबाद में भूपेंद्र सिंह का सपा-कांग्रेस पर कहा- चुनाव आते ही अखिलेश को याद आता है हिंदुत्व

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मुरादाबाद में भूपेंद्र सिंह का सपा-कांग्रेस पर कहा- चुनाव आते ही अखिलेश को याद आता है हिंदुत्व

मुरादाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाने के कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए, लेकिन ये लोग चुनावी हिंदू हैं। चुनाव नजदीक आते ही इन्हें हिंदुत्व की याद आने लगती है।

इसी वजह से अखिलेश यादव अयोध्या जा रहे हैं। वहीं, अयोध्या में बाबरी ढांचा ध्वंस के बाद सोनिया गांधी के रोने से जुड़े सवाल पर भूपेंद्र सिंह ने इसे चुनावी आंसू बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की आंखों में कभी कश्मीर से हिंदुओं के पलायन पर आंसू नहीं आए। कांग्रेस ने 1984 के सिख नरसंहार पर भी दुख नहीं जताया।

कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं और हिंदू धर्म को अपमानित करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष वर्ग के तुष्टिकरण के कारण कांग्रेस का नेतृत्व एक परिवार तक सीमित रह गया है। उन्होंने ये सभी बातें सपा और कांग्रेस की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहीं।

बाइट - चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।