अपराध

यूपी के  मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5.26 लाख की नकली करेंसी बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5.26 लाख की नकली करेंसी बरामद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 लाख 26 हजार रुपये की नकली करेंसी और नोट बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर नकली नोटों की सप्लाई करने पहुंचे थे।दरअसल, बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से नकली करेंसी की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम, महेंद्र और टीनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी शुभम ने बताया कि एक वेब सीरीज देखने के बाद उसे नकली नोट बनाकर जल्दी अमीर बनने का विचार आया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ दिल्ली के नरेला स्थित फ्लैट में नकली नोट छापने का काम शुरू किया।

आरोपियों ने यूट्यूब से नकली नोट बनाने की तकनीक सीखी थी।पुलिस के मुताबिक, नकली नोट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कागज महाराष्ट्र निवासी गणेश नाम का व्यक्ति उपलब्ध कराता था। गिरोह नकली नोट छापकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों पर उनकी सप्लाई करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुजफ्फरनगर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, जहाँ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.26 लाख रुपये की नकली करेंसी और नोट बनाने के उपकरण बरामद किए गये। यह घटना नकली मुद्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का उदाहरण है, जिससे बैंकिंग प्रणाली की विश्वसनीयता बनी रहती है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि नकली नोटों से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और ऐसे गिरोहों को पकड़ना वित्तीय व्यवस्था को सुरक्षित रखता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि नकदी में धोखाधड़ी कम होगी, जिससे लोगों का विश्वास ब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।