उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में क्षेत्रीय ग्रामीण कार्यशाला का किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
**उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की क्षेत्रीय ग्रामीण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत अब तक 42 लाख से अधिक आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के तहत लगभग 6 लाख आवास आवंटित किए जा चुके हैं।
प्रदेश में योजना का निरंतर प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है और आवास उपलब्ध कराने के साथ पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने अधिकारियों से योजना की प्रगति, क्रियान्वयन की चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने और उपयोगी सुझाव प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
इस कार्यशाला में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, सहित विभिन्न राज्यों के योजना से जुड़े अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।**