राजनीति

उप मुख्यमंत्री ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की करी कामना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उप मुख्यमंत्री ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की करी कामना

रीवा, 21 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कोठी कंपाउंड स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

मनकामेश्वर शिव मंदिर रीवा शहर का प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर का जनसहयोग से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर परिसर में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की भी जानकारी ली गई।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के कोठी कंपाउंड में स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करके भगवान शिव से प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। यह घटना धार्मिक एवं राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकार के प्रमुख अधिकारी धार्मिक स्थलों पर जाकर जनता के आध्यात्मिक व भौतिक हितों का ध्यान रखते हैं। इस प्रकार की सार्वजनिक पूजा से लोगों में धार्मिक विश्वास और सामाजिक एकजुटता बढ़ती है, तथा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों के निरीक्षण से स्थानीय विकास

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।