उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अस्पताल पहुंचकर तीन मरीजों का जाना हाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल, 26 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर उपचाररत तीन मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के उपचार की स्थिति पर चर्चा कर समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने सुरक्षा अधिकारी अमृतलाल तिवारी की धर्मपत्नी के उपचार के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचाररत नरेंद्र कुमार गुप्ता से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उपचार की स्थिति जानी।
इसी दौरान उप मुख्यमंत्री ने संजय गांधी अस्पताल में सर्पदंश के कारण भर्ती पीयूष पाण्डेय के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार और मरीज की स्थिति के बारे में चर्चा की तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का अस्पताल दौरा तीन रोगियों के उपचार पर केंद्रित था, जिनमें एक सुरक्षा अधिकारी की पत्नी भी शामिल थीं। यह कदम सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि उच्च पदस्थ अधिकारी सीधे रोगियों की देखभाल में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है। जनता के लिए इसका असर यह है कि नागरिकों को आशा मिलेगी कि सरकारी अधिकारी स्वास्थ्य मामलों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे रोगियों के उपचा