राज्य

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू

सागर । 25 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा स्थित दयोदय गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। उन्होंने सर्वप्रथम गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया। सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों ने भी गौशाला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौशाला में गौवंश को चारा एवं गुड़ के लड्डू खिलाए। इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर का अवलोकन भी किया तथा गौसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।

फोटो
फोटो
फोटो
फोटो

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौशाला में उपस्थित गौसेवकों एवं संबंधितों से चर्चा की। उन्होंने गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, बण्डा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, श्रीमती रानी कुशवाहा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गौसेवक उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने गौवंश को चारा और गुड़ के लड्डू भी खिलाए। यह कदम स्थानीय पशुपालन और वन संरक्षण दोनों को बढ़ावा देता है, जिससे क्षेत्रीय कृषि-पर्यावरण संतुलन बेहतर होता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि उच्च पदस्थ अधिकारी भी सीधे ग्रामीण एवं पशुपालन समुदाय की सेवा में हाथ बंटाते हैं, जिससे सार्वजनिक विश्वास बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि पशुपालक को बेहत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।