राजनीति

यूपीः मुरादाबाद में मंत्री बीएल वर्मा ने SIR, खड़गे की टिप्पणी और अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस-सपा को घेरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मुरादाबाद में मंत्री बीएल वर्मा ने SIR, खड़गे की टिप्पणी और अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस-सपा को घेरा

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा आज मुरादाबाद पहुंचे। यहां पंचायत भवन में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान सफाई मित्रों को सम्मानित करने के साथ आयुष्मान कार्ड और पीपीई किट वितरित की गईं। मीडिया से बातचीत में बीएल वर्मा ने एसआईआर को लेकर कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण नियमित प्रक्रिया है।

इसका उद्देश्य डुप्लीकेट और अपात्र मतदाताओं को हटाना और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। वहीं, अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से हो रही हैं।

एक नवंबर को कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों, व्यापारियों और एंबुलेंस को परेशानी हो सकती है।

बाइट- बी.एल.वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।