देश

यूपीः मुरादाबाद में पीएम सूर्य घर योजना से 10,687 परिवारों को लाभ, बिजली बिल में हो रही हजारों रुपये की बचत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः मुरादाबाद में पीएम सूर्य घर योजना से 10,687 परिवारों को लाभ, बिजली बिल में हो रही हजारों रुपये की बचत

केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना मुरादाबाद में लोगों को बिजली के बढ़ते बिलों से राहत दिला रही है। योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाकर बिजली खर्च में बचत कर रहे हैं। मुरादाबाद निवासी मनोज, अनिल कश्यप, सोनू सैनी और रजत वर्मा ने भी अपने घरों में सोलर पैनल लगवाए हैं।

लाभार्थियों के मुताबिक, पहले जहां उनका बिजली बिल अधिक आता था, वहीं अब घटकर करीब 400 से 500 रुपये रह गया है। इससे हर महीने लगभग 4,000 से 4,500 रुपये तक की बचत हो रही है। उन्होंने लोगों से भी योजना का लाभ उठाने और सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की। यूपीनेडा के अधिकारी एसीएम फर्स्ट माधव उपाध्याय ने बताया कि जिले में अब तक 10,687 घरों को योजना का लाभ मिल चुका है।

जिले में 90 अधिकृत वेंडर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे हैं। तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और प्रदेश सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। इस तरह कुल 1.08 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। जिले में अब तक 36.12 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो चुका है।

प्रतिदिन करीब 1,62,549 यूनिट बिजली बन रही है।

बाइट - मनोज, लाभार्थी बाइट - अनिल कश्यप, लाभार्थी

बाइट - रजत वर्मा, लाभार्थी बाइट - सोनू, लाभार्थी

बाइट - माधव उपाध्याय, एसीएम फर्स्ट, अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर मुरादाबाद में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 10,687 परिवारों को रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लाभ को दर्शाती है। योजना से बिजली बिल में हजारों रुपये की बचत हो रही है, जिससे परिवारों का आर्थिक बोझ कम हो रहा है। यह पहल ऊर्जा स्वावलंबन और हरित ऊर्जा के प्रचार का उदाहरण है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाता है। आम जनता को सौर ऊर्जा के प्रयोग से न केवल लागत में कटौती मिलती है, बल्कि पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे सतत विकास की दिशा में कदम बढ़ता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।