देश

यूपीः पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, अलीगढ़ के 3.04 लाख किसानों के खातों में पहुंची राशि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, अलीगढ़ के 3.04 लाख किसानों के खातों में पहुंची राशि

अलीगढ़ के 3.04 लाख किसानों के खातों में पहुंची पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत अलीगढ़ जिले के 3 लाख 4 हजार 172 किसानों के बैंक खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की गई।

इस मौके पर जिला स्तर पर क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालयों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। किस्त मिलने पर किसानों में खुशी देखने को मिली। लाभार्थी किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से उन्हें छोटे-मोटे कृषि और घरेलू कार्यों में आर्थिक मदद मिलती है।

बाइट - योगेंद्र कुमार(मुख्य विकास अधिकारी)

बाइट - अरुण कुमार (उपकृषि निदेशक) बाइट- सूरज पाल (लाभार्थी किसान)

बाइट - राम प्रकाश (लाभार्थी किसान) बाइट - पवन (लाभार्थी किसान )

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।