राज्य

यूपी के प्रयागराज में करोड़ों की जमीन पर था अतीक का कब्जा!

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के प्रयागराज में करोड़ों की जमीन पर था अतीक का कब्जा!

वीओ - कसारी-मसारी… यूपी के प्रयागराज का वो इलाका... जो कभी माफिया अतीक अहमद के खौफ, रसूख और दबदबे का गवाह हुआ करता था... गुरुवार को सीएम योगी ने उस कसारी-मसारी का नाम-ओ-निशान मिटाने का ऐलान कर दिया है... संगम नगरी के कसारी-मसारी इलाके को सीएम योगी ने कृष्णपुरी नाम दिया है... साथ ही अतीक के आतंक का गढ़ रही उसके अवैध कब्जे वाले जमीन पर... प्रयागराज विकास प्राधिकरण यानि PDA की आवासीय परियोजना के तहत 14 मंजिला इमारत और 602 फ्लैट्स का भूमिपूजन भी किया है...

ग्राफिक्स इन - अतीक के कब्जे से छुड़ाई जमीन पर बनेगा अपार्टमेंट -हेडर

  • अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर बनेगा अपार्टमेंट
  • पद्मलोक आवास योजना के तहत एक बहुमंजिला अपार्टमेंट का होगा निर्माण
  • अपार्टमेंट 14 मंजिला होगा, जिसमें 602 फ्लैट होंगे
  • प्रत्येक फ्लैट में 2 BHK की सुविधा होगी
  • जिसका क्षेत्रफल 56.45 वर्ग मीटर तय किया गया है
  • ये सरकारी जमीन प्रयागराज के कसारी-मसारी में स्थित है
  • स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स
  • जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी

ग्राफिक्स आउट -

2 विन बाइट – योगी आदित्यनाथ, CM, यूपी

वीओ – एक दौर था...जब प्रयागराज से लेकर पूर्वांचल तक माफिया अतीक अहमद के नाम का खौफ था... जमीनों पर कब्जे से लेकर रंगदारी तक, उसकी दहशत की कहानियां सुनाई जाती थीं...लेकिन योगी सरकार में वो अतीक इतिहास बन चुका है...और अब उसकी कब्जाई जमीन पर विकास और जन्कल्याण की एक नई तस्वीर उभरने जा रही है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर सीएम योगी के द्वारा कृष्णपुरी नामकरण और अवैध कब्जे को हटाने के निर्णय के बारे में है। यह विषय माफिया के प्रभाव को समाप्त करके क्षेत्रीय शांति और विकास को बढ़ावा देने का प्रयास दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न केवल माफिया के दमन को दर्शाती है, बल्कि सरकारी योजनाओं के सही कार्यान्वयन के लिए आधार तैयार करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि अवैध कब्जे से मुक्त जमीन पर आवासीय परियोजनाएँ शुरू होंगी, जिससे रोजगार,

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।