अपराध

यूपी के प्रयागराज में बोलीं NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर- यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर, महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के प्रयागराज में बोलीं NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर- यूपी की कानून व्यवस्था बेहतर, महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की जमकर सराहना की है। प्रयागराज में जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में पहुंचीं विजया रहाटकर ने कहा कि वह अब तक यूपी के 45 जिलों का दौरा कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने अनुभव किया कि प्रदेश में पुलिस बेहतर ढंग से काम कर रही है।

अपराधियों और गुंडों में पुलिस का डर है, वहीं महिलाएं भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार महिलाओं को केंद्र में रखकर काम करती है, तो राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में उन्हें खुशी होती है।गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम के दौरान क्रेन से दबकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले पर विजया रहाटकर ने कहा कि फिलहाल उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।

मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही वह कोई टिप्पणी कर सकेंगी।वहीं, प्रयागराज के वन स्टॉप सेंटर में स्थानीय मंत्री की ओर से बच्चियों को दिए गए सामान को अधीक्षिका द्वारा जब्त किए जाने के आरोपों पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। विजया रहाटकर ने बताया कि आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया है।

निरीक्षण में सामने आई तथ्यों की जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की घटना हुई है, तो कार्रवाई जरूर होगी।विजया रहाटकर ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का फैसला किया है।

गाजियाबाद और कानपुर के बाद तीसरी कार्यशाला प्रयागराज में आयोजित की जा रही है। इसमें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट और आसपास के 15 जिलों के पुलिस अधिकारियों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला पुलिस थाने पहुंचती है, तो वह अपने साथ विश्वास लेकर आती है।

पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे महिलाओं के इस विश्वास को बनाए रखें।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि कार्यशाला के साथ जनसुनवाई भी आयोजित की जा रही है। इसमें करीब 50 मामले सामने आए हैं, जिनमें ज्यादातर शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी हैं। इसके अलावा लिव-इन रिलेशनशिप, संपत्ति विवाद और ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले भी सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पीड़न और साइबर उत्पीड़न के मामलों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों का इस्तेमाल भी देखने को मिल रहा है। जनसुनवाई में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और महिलाओं को राहत दिलाने में मदद मिलती है।

बाइट --- विजया रहाटकर, अध्यक्षा, राष्ट्रीय महिला आयोग

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के प्रयागराज में जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग पर आयोजित कार्यशाला में यूपी की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग की प्रशंसा को दर्शाती है। यह विषय महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास को बढ़ाने के प्रयासों पर केंद्रित है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हो रहा है, जिससे महिलाओं को अधिक सुरक्षित महसूस हो रहा है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि बेहतर पुलिसिंग से अपराध कम होगा और नाग

🎙️ जनता का संदेश का मत

नारी सुरक्षा के लिए जेंडर‑सेंसिटिव पुलिसिंग की सराहना करते हुए विजया रहाटकर ने बताया कि अपराधियों में डर बढ़ रहा है। यह हमें याद दिलाता है कि समाज में सहानुभूति, शिक्षा और कानूनी जागरूकता से हिंसा को रोका जा सकता है। जब घरेलू विवाद हो, तो संवाद और कानूनी सलाह लें; वित्तीय मतभेदों में अदालत का सहारा लें; गुस्से में संयम अपनाएँ। हर महिला को सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है, और समाज को मिलकर एक सशक्त, समावेशी भविष्य बनाना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।