यूपीः प्रयागराज में ‘सहजकर संवाद’ का आयोजन, व्यापारियों को जीएसटी सुधारों और नई व्यवस्था की दी गई जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रयागराज में सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय इलाहाबाद की ओर से सिविल लाइंस स्थित जीएसटी भवन में ‘सहजकर संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों और जीएसटी सुधारों की जानकारी व्यापारियों को दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कर सलाहकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ.
पवन जायसवाल ने बताया कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान कर तीन कार्य दिवसों में पंजीकरण देने, लेट फीस कम करने और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने के प्रस्ताव किए गए हैं। उन्होंने 10 हजार रुपये से कम की कर राशि पर नोटिस जारी न करने और पुराने लंबित नोटिस वापस लेने के फैसले की भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि माल की आवाजाही में जांच और जब्ती की प्रक्रिया को भी नियमों के दायरे में रखा गया है। वहीं, जीएसटी आयुक्त रंजीत कुमार ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार गोयल ने भी अपने विचार रखे।
बाइट- रंजीत कुमार, आयुक्त, सेंट्रल जीएसटी आयुक्तालय इलाहाबाद
बाइट- डॉ. पवन जायसवाल वरिष्ठ कर सलाहकार एवं चार्टेड अकाउंटेंट
बाइट- व्यापारी