यूपीः प्रयागराज में वरिष्ठ रेल पेंशनरों के लिए विशेष शिविर, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से लेकर स्वास्थ्य जांच तक की मिली सुविधा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से वरिष्ठ रेल पेंशनधारकों के लिए दो दिवसीय डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर आयोजित किया गया। रेलवे मुख्यालय में लगे इस शिविर में पेंशनभोगियों को एक ही जगह कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, HRMS के जरिए ई-पास और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शामिल रही।
प्रयागराज मंडल के एडीआरएम दीपक कुमार ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बैंकों के प्रतिनिधियों ने पेंशनधारकों को मौके पर ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने में मदद की। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ.
शिवम शर्मा ने बताया कि रेलवे के चिकित्सकों ने वरिष्ठ पेंशनरों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर जरूरी परामर्श भी दिया। साथ ही HRMS पोर्टल से ई-पास प्राप्त करने और ऑनलाइन आवेदन की जानकारी दी गई। इस पहल से बुजुर्ग और अशक्त पेंशनधारकों को काफी सहूलियत मिली। उन्हें अलग-अलग कार्यों के लिए बैंकों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
पेंशनभोगियों ने रेलवे प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
बाइट- दीपक कुमार, डीआरएम प्रयागराज मंडल बाइट- डॉ. शिवम शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एनसीआर
बाइट- पूनम श्रीवास्तव, पेंशनर बाइट- अश्विनी कुमार, पेंशनर
बाइट- शिवजी मिश्रा रेल पेंशनर बाइट- सुखलाल मिश्रा पेंशनर
बाइट- गिरीश चंद पांडे, पेंशनर