राज्य

यूपीः रामपुर में भव्यता से मनाया गया गंगा उत्सव, 3100 दीपों से जगमगाया रामगंगा घाट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः रामपुर में भव्यता से मनाया गया गंगा उत्सव, 3100 दीपों से जगमगाया रामगंगा घाट

रामपुर में गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में गंगा उत्सव 2026 धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील शाहबाद के मणि मदारपुर स्थित श्री सिद्ध समाधि स्थल और रामगंगा घाट पर जिला गंगा समिति की ओर से भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान घाट पर 3100 दीपों का दीपदान किया गया, जिससे पूरा घाट रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में वाराणसी से आई गंगा आरती टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य गंगा आरती की। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा।

मनोरमा इंटर कॉलेज के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, गीत और योग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गंगा मित्रों, शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार ने उपस्थित लोगों को गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और संस्थाओं का आभार जताया।

बाइट - लव कुमार, परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।