यूपी के रामपुर में PET-2026 को लेकर तैयारियां पूरी, 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रामपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 10 राजकीय और 7 सीबीएसई विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
प्रत्येक पाली में 5 हजार 664 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
बाइट-मीनू, परीक्षार्थी, मुरादाबाद
बाइट-अमित कुमार, परीक्षार्थी, बाराबंकी
बाइट-आकांक्षा, परिजन, मुरादाबाद
बाइट-महिपाल सिंह, परिजन, मुरादाबाद
बाइट-अब्दुल रब, परीक्षार्थी, मुरादाबाद
बाइट-अनिल सिसोदिया, एसपी, रामपुर