देश

यूपी के रामपुर में उज्ज्वला योजना के तहत 2 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के रामपुर में उज्ज्वला योजना के तहत 2 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ

यूपी के रामपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल की सौगात दी गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के उज्ज्वला परिवारों को दो गैस सिलेंडर रिफिल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी क्रम में रामपुर के 2 लाख 8 हजार 87 परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में लाभार्थियों को सब्सिडी के सांकेतिक चेक वितरित किए। योजना के तहत प्रत्येक सिलेंडर रिफिल पर 983 रुपये 45 पैसे की सब्सिडी दी जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 335 रुपये 45 पैसे और प्रदेश सरकार की ओर से 648 रुपये की सहायता शामिल है।

पहला सिलेंडर अक्टूबर से दिसंबर 2026 और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 के बीच उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह चौहान के मुताबिक, जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 2 लाख 32 हजार 974 कनेक्शन हैं, जिनमें से 2 लाख 8 हजार 87 परिवार मुफ्त रिफिल के लिए पात्र पाए गए हैं। वहीं, उज्ज्वला योजना के तीसरे चरण में 11 हजार 363 नए परिवारों को गैस कनेक्शन देने की भी तैयारी है।

कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर की। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि उज्ज्वला योजना महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाने और उनके जीवन को आसान बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बाइट ---दीपा शर्मा, लाभार्थी।

बाइट ---जगवती, लाभार्थी।

बाइट ---मिस्कीन, लाभार्थी।

बाइट ---सावित्री सैनी, लाभार्थी।

बाइट--- सोहन लाल मीणा, एलपीजी अधिकारी।

बाइट ---बलदेव औलख, कृषि राज्यमंत्री, उप्र।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।