यूपी के सहारनपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार...
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वीओ - सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है... ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस ने स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है... शुरुआती पूछताछ में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास से स्मैक खरीदने की बात सामने आई है... जिसके बाद अब पुलिस की नजर नशे के इस कारोबार की जड़ों तक पहुंचने और इसके पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने पर है... तो चलिए, एक नजर डालते हैं इस पूरे मामले पर...
GRAPHICS IN - हेडर - सहारनपुर में स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
- (दरअसल) सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए ‘ऑपरेशन सवेरा’ चलाया जा रहा है
- (इसी अभियान के तहत) मंगलवार को थाना मंडी पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की
- (मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर) बाबालाल दास आश्रम के बाड़े के गेट के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
- (बरामदगी के दौरान पुलिस को) रेशमा उर्फ अरशी के पास से 400 ग्राम स्मैक मिली
- (जबकि) आसमा उर्फ बोबी के कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई
- (वहीं) निजाकत उर्फ नज्जी के पास से 250 ग्राम और अब्दुल उर्फ आहत के पास से 250 ग्राम स्मैक मिली
- (यानी) चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 100 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई
- (इसके अलावा) आरोपियों के पास से एक-एक मोबाइल फोन भी मिला, जिनकी संख्या कुल चार है
- (पुलिस के मुताबिक) बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये है
- (पूछताछ में सामने आया कि) आरोपी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदते थे
- (इसके बाद) स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर बेचा जाता था
- (वहीं, जानाकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में) निजाकत उर्फ नज्जी के खिलाफ सहारनपुर और शामली में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं
GRAPHICS OUT -
बाइट - व्योम बिंदल, एसपी सिटी, सहारनपुर
वीओ - फिलहाल पुलिस की जांच का फोकस अब उस अज्ञात सप्लायर तक पहुंचने पर है, जिससे आरोपी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्मैक खरीदते थे... पुलिस बरामद मोबाइल फोन के जरिए तस्करी से जुड़े संपर्कों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है... साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सप्लायर को स्मैक कहां से मिलती थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं... पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है... ऐसे में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस का मकसद नशे की सप्लाई से लेकर बिक्री तक जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है...
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सहरपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़े प्रहार की घोषणा की है। यह विषय नशे की तस्करी और उसके नेटवर्क को नष्ट करने के प्रयास पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि नशे की तस्करी से समाज में अपराध, स्वास्थ्य समस्याएँ और सामाजिक अस्थिरता बढ़ती है, और पुलिस की इस कार्रवाई से यह दिखता है कि कानून व्यवस्था इसे रोकने के लिए सक्रिय है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा: नशे के दुरुपयोग में कमी, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा में सुधार, और युवाओं के लिए स्वस्थ विकल्पो