यूपी के संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटने से करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई... हादसा बहजोई कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जिसमें करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए... बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई...तस्वीरें संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र की हैं, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलट गई...
बताया जा रहा है कि बस पंजाब के पटियाला से बिहार जा रही थी... इसी दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क पर पलट गई... हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री घायल हो गए... सूचना मिलते ही दक्षिणी अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत और क्षेत्राधिकारी बहजोई स्तुति सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...
पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों की मदद की...
बाइट- मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), संभल
बाइट- हादसे में घायल यात्री