अपराध

यूपी के संभल में मस्जिद के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के संभल में मस्जिद के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

जनपद संभल के एंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में मस्जिद के नवनिर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। ग्रामीणों के उपयोग के लिए दर्ज खाली जमीन पर मस्जिद का निर्माण किए जाने की शिकायत के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार संभल के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।संभल की सदर तहसील क्षेत्र के गांव कुतुबपुर सकता में प्रशासन ने मस्जिद के नवनिर्माण पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन के मुताबिक, गाटा संख्या 57 में दर्ज करीब 150 वर्ग मीटर जमीन वक्फ संपत्ति की प्रकृति वाली है, जिस पर बिना अनुमति निर्माण नहीं किया जा सकता।

आरोप है कि स्थानीय लोगों ने इस जमीन पर अनधिकृत निर्माण कराने के साथ ही नमाज पढ़ने की नई परंपरा भी शुरू कर दी थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से मामले की जांच कराई गई। जांच में वक्फ बोर्ड से निर्माण की अनुमति नहीं मिलने की बात सामने आई। इसके बाद तहसीलदार संभल के आदेश पर प्रशासन ने नवनिर्मित ढांचे को बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर यूपी के संभल में एक मस्जिद के अवैध निर्माण पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई और भारी पुलिस तैनाती के बारे में है। यह विषय ज़मीन के अनधिकृत उपयोग और धार्मिक भवनों के निर्माण से जुड़ी कानूनी और सामाजिक समस्याओं को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण नीतियों और जमीन के सही उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कदम उठाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि ज़मीन के उपयोग में पारदर्शिता बढ़ेगी, अवैध निर्मा

🎙️ जनता का संदेश का मत

समुदाय की एकता और कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान कर, विवादों को शांतिपूर्ण तरीकों से सुलझाना चाहिए। जब किसी को असमर्थित निर्माण या अन्याय का सामना करना पड़े, तो पहले स्थानीय प्रशासन और कानूनी निकायों से संपर्क करें, दस्तावेज़ी साक्ष्य जुटाएँ और शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से अपनी बात रखें। सहानुभूति और संवाद से ही सामाजिक समरसता बनी रहती है, जिससे सभी का कल्याण सुनिश्चित होता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।