भोपाल

यूपी के 4 शहरों की हवा खराब:दिल्ली में AQI 400 पार; MP में तापमान 11°C से नीचे, उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के 4 शहरों की हवा खराब:दिल्ली में AQI 400 पार; MP में तापमान 11°C से नीचे, उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में दिवाली पर आतिशबाजी के बाद कई शहरों की हवा खराब हो गई है। मंगलवार को नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 दर्ज किया गया। इन सभी शहरों में हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। रात का तापमान 15°C तक गिर गया। दिल्ली में भी प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। मंगलवार सुबह 6 बजे चांदनी चौक का AQI 400 के पार रहा, जबकि कई इलाकों में यह 300 से ज्यादा दर्ज किया गया।

AQI 201 से 300 तक हो तो हवा खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में होती है। गंभीर प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी पड़ सकता है। उधर, मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11°C से नीचे पहुंचा। कटनी के करौंदी में पारा 10.4°C दर्ज किया गया।

वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… यूपी: हवा सांस लेने लायक नहीं, प्रदूषण बढ़ा, AQI 300 के पार पहुंचा, दो दिन बाद ठंड बढ़ेगी यूपी में दिवाली की आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया।

हवा सांस लेने लायक नहीं रही। मंगलवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में AQI 332, बुलंदशहर में 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 रिकॉर्ड किया गया। हवा की स्थिति खतरनाक स्तर में पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें… MP: में टेम्परेचर 11 डिग्री से नीचे, कटनी जिले का करौंदी सबसे ठंडा, अगले 4 दिन में 1-2°C गिरेगा तापमान दिवाली के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है।

बीती रात सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से नीचे आ गया। कटनी के करौंदी में पारा 10.4 डिग्री रहा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने अगले 4 दिन के अंदर पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: लगातार दूसरे दिन पारा 38 डिग्री के ऊपर, रात में भी कम हुई सर्दी, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा राजस्थान के शहरों में सोमवार को भी दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही।

लगातार दूसरे दिन बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: सुबह धुंध, दिन में तेज धूप, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, दीपावली के बाद 5 बड़

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत के उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में दिवाली की आतिशबाजी के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर रूप से बढ़ गया है, जिससे हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आ गई है। यह घटना दिल्ली में भी परिलक्षित हुई, जहाँ AQI 400 के ऊपर पहुँच गया, जिससे राजधानी का प्रदूषण स्तर भी चिंताजनक हो गया। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि उच्च AQI स्तर श्वसन रोगों, आँखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है, विशेषकर संवेदनशील बच्चों और बुजुर्गों में। आम जनता को मास्क पहनने, बाहर कम समय बिताने और वायु शुद्

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।