यूपीः सोनभद्र के परिषदीय विद्यालय में शुरू हुई एस्ट्रो लैब, बच्चे सीखेंगे अंतरिक्ष विज्ञान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोनभद्र जिले के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इसके लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में महर्षि आर्यभट्ट खगोल विज्ञान प्रयोगशाला की शुरुआत की गई है। इस प्रयोगशाला का लोकार्पण जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि एस्ट्रो लैब के माध्यम से विद्यार्थी सौरमंडल, ग्रहों, उपग्रहों और अंतरिक्ष विज्ञान की मूल अवधारणाओं को गतिविधि आधारित शिक्षण के जरिए आसानी से समझ सकेंगे। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलेगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जिले के अन्य विद्यालयों में भी एस्ट्रो लैब स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आधुनिक वैज्ञानिक शिक्षा का लाभ मिल सके।
वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज शर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला शुरू होने से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ी है और विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी अच्छी बनी हुई है।
बाइट - चर्चित गौड़ जिलाधिकारी, सोनभद्र बाइट - सरोज शर्मा, प्रधानाचार्य