यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच फंसा, सुप्रिया श्रीनेत का बड़ा दावा- 'हम...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को भरोसा जताया कि साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच एक मजबूत गठबंधन बनेगा.
उन्होंने बताया कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है और दोनों दलों को यह समझ है कि साथ मिलकर चुनाव लड़ना जरूरी है.
मीडिया से बात करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ''वह खुद सीट बंटवारे की बातचीत में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं लेकिन दोनों तरफ के जिम्मेदार और वरिष्ठ नेता इस पर काम कर रहे हैं.
उनके मुताबिक दोनों पक्ष सीटों के तालमेल का महत्व समझते हैं.''
विपक्ष को हो रही है घबराहट
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, मैं सीट बंटवारे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हूं.
जो सम्माननीय और जिम्मेदार लोग इसमें जुड़े हैं, वे इस पर काम कर रहे हैं. दोनों पक्षों को यह समझ है कि सीट बंटवारा जरूरी है. दोनों तरफ जिम्मेदार लोग हैं.
बस देखते जाइए, सीट बंटवारा होगा, मजबूत गठबंधन बनेगा और हम सरकार बनाएंगे. यही वजह है कि विपक्षी खेमे में घबराहट है."
सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती बातचीत में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस 120 सीटों की मांग कर रही है और इससे कम पर मानने को तैयार नहीं है.
मनोष पांडे ने भी दिखाया कॉन्फिडेंस
जेएमएम नेता मनोज पांडे ने भी कांग्रेस और सपा के गठबंधन को लेकर कॉन्फिडेंस दिखाया है.
उन्होंने रांची में कहा, मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि चुनावों से पहले गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है.
गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. गठबंधन किसी भी तरफ से टूटा नहीं है. बातचीत जारी है और यह एक बहुत ही सकारात्मक बात है. गठबंधन जरूर होगा.
सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच बातचीत चल रही है.
पहले दिन दोनों पार्टियों के बीच सिर्फ 20 मिनट बात हुई मगर दूसरे दिन ये मीटिंग करीब साढ़े तीन घंटे तक चली. हालांकि अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम रूप नहीं ले पाए हैं.
<p
📡 स्रोत: ABP Live