राज्य

यूपी में SSR के तहत आज विशेष अभियान दिवस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी में SSR के तहत आज विशेष अभियान दिवस

नवंबर 22, नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानी SSR अभियान के तहत आज प्रदेश के सभी मतदान स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। आज शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी यानी BLO ड्राफ्ट मतदाता सूची और जरूरी फॉर्म्स के साथ मौजूद हैं। नागरिक अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच सकते हैं।

नाम दर्ज नहीं होने पर फॉर्म-6 और किसी तरह के संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। वहीं, कई जिलों में अधिकारियों ने मतदान बूथों का निरीक्षण कर BLO की उपस्थिति, मतदाता पंजीकरण और बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

बता दें कि आज के अलावा 28 नवंबर और 29 नवंबर को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि विशेष अभियान दिवसों का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन कराया जाए। वहीं, बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने ना पाए।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।