यूपी के सुल्तानपुर में आशीष पटेल का अखिलेश यादव पर निशाना, 2027 में सरकार बनाने का दावा बताया दिवास्वप्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लखनऊ में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई है। सुल्तानपुर में आयोजित समारोह में पहुंचे मंत्री ने अपनी ही सरकार से यह मांग की। वहीं, एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे को उन्होंने दिवास्वप्न बताया।
इस दौरान उन्होंने एनडीए को असली पीडीए बताते हुए गठबंधन के सहयोगी दलों का भी जिक्र किया।सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर सुल्तानपुर के खुर्शीद क्लब मैदान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
समारोह में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर विधायक सीताराम वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, मंडल अध्यक्ष अविनाश पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग के साथ ही मंत्री आशीष पटेल ने एनडीए गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने एनडीए को असली पीडीए बताते हुए कहा कि गठबंधन में अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल, ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद और जयंत चौधरी जैसे नेता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सीटों की संख्या को लेकर नहीं, बल्कि जीतने वाले गठबंधन को प्राथमिकता देती है।आईएएस रहीं दिव्या मित्तल के चुनाव लड़ने के सवाल पर आशीष पटेल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि दिव्या मित्तल जिस क्षेत्र से आई हैं, वहां उन्होंने अच्छा काम किया है। वहीं, एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने इसे दिवास्वप्न करार दिया। सरदार पटेल की 151वीं जयंती के कार्यक्रम में मंत्री आशीष पटेल ने लखनऊ में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई।
इसके साथ ही उन्होंने एनडीए के सहयोगी दलों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का रुख भी सामने रखा।
बाइट- आशीष पटेल, कैबिनेट मंत्री