अपराध

यूपीः सुल्तानपुर में खनन टीम पर हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, दो मुठभेड़ों में 3 आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपीः सुल्तानपुर में खनन टीम पर हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, दो मुठभेड़ों में 3 आरोपी घायल, 4 गिरफ्तार

सुल्तानपुर में अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व और खनन टीम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और वांछित आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा है।

पहली मुठभेड़ सुबह करीब पांच बजे कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई। इसमें अमिलिया कला निवासी राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद की। वहीं, नौशाद और मनोज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। दूसरी मुठभेड़ सुबह करीब 8:45 बजे अखंडनगर थाना क्षेत्र में हुई।

यहां संदीप सिंह उर्फ विनय प्रताप और प्रशांत सिंह गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की थार बरामद हुई। एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक, चारों आरोपी राजस्व और खनन टीम पर हुए हमले के मामले में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

बाइट- विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।