यूपीः वाराणसी में बुलेट ट्रेन की सौगात, पीएम ने दी मंजूरी – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान रेल मंत्री विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उनके कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनारस रेलवे स्टेशन होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वह वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ रात्रिकालीन रेल सफर की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर रेल मंत्री ने कहा कि पीएम ने यूपी के लिए बुलेट ट्रेन के लिए अप्रुवल दे दी है। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्टेशन को सीधे नमो ब्रिज से जोड़ा जा रहा है और यहां छह नए प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं। इसके लिए पूरे रेलवे यार्ड का पुनर्निर्माण किया जा रहा है
बाइट- अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल मंत्री