अपराध

यूपी के वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज, फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर की रिहर्सल देखने उमड़े लोग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
यूपी के  वाराणसी में एयर शो की तैयारियां तेज, फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर की रिहर्सल देखने उमड़े लोग

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एयर शो में युद्धक विमानों, हेलीकॉप्टरों और परिवहन विमानों के करतब देखने को मिलेंगे। आयोजन से पहले विमानों की रिहर्सल की जा रही है, जिसे देखने के लिए घाटों और राजघाट पुल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे।

लोगों ने भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखकर रोमांच और गर्व का अनुभव किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह देश की सैन्य ताकत का प्रदर्शन है और वाराणसी में पहली बार इस तरह का एयर शो होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। एयर शो में करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को आवश्यक निर्देश देने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बाइट---जुगल किशोर — आर्टिस्ट

बाइट---नीलम कुशवाहा — स्थानीय निवासी

बाइट---जितेंद्र सिंह कुशवाहा — स्थानीय निवासी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।